कंगना के बेबाक बयानों पर भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने रखी अपनी राय…….., बोले ‘हमारी देश की संस्कृति ये नहीं’

अपनी बेबाक बयानों के लिए कंगना रणौत जानी जाती है| वे कई बार अपने ही बयानों की वजह से मुश्किलों में फंस जाती है| उन पर बीते वर्ष 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुए| लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती है| कंगना के इसी रवैया या बेबाकी पर भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने अपनी बात रखते हुई कंगना को नसीहत दी है| और उनके व्यवहार को गलत बताया है|

Advertisements


मनोज तिवारी ने कहा कि ‘एक कलाकार के तौर पर भाषा की मर्यादा होनी चाहिए| एक कलाकार का अपना धर्म होता है अगर राजनीति में आ जाए तो बात अलग है| अपने विचारों को इतना बेबाक नहीं रखना चाहिए कि सीधे किसी पर वार करें| आगे उन्होंने कहा कि सुशांत के बारे में उन्होंने जो बातें की बहुत समझ आती थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका जो रवैया था वह काफी हार्ड था| वह ठीक नहीं था| मर्यादा का पालन करना चाहिए अपनी बात कहिए लेकिन किसी का अनादर से नाम लेना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है| अगर कोई मुख्यमंत्री के पद पर है उसे सम्मान देना आवश्यक है| उसके पद की गरिमा है| कोई प्रधानमंत्री के पद पर है उसके साथ भी ऐसा ही है| विरोध करिए लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए| कंगना भाषा में अपनी मर्यादा को ही भूल जाती है|’
अभी तक इस पर कंगना का कोई बयान नहीं आया है|