कांग्रेस को लगा बड़ा झटका….. जानिए आख़िर क्यों यशपाल आर्य के खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा

चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है जहां एक तरफ कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है वहीं दूसरी तरफ कुछ ही महीनों पहले कांग्रेस में घर वापसी करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता यशपाल आर्य के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल हुआ यह कि बीते शनिवार को कुलविंदर सिंह किदां और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थकों के बीच हुई मुठभेड़ में कुलविंदर सिंह किंदा के समर्थकों ने थाने में यशपाल आर्य के खिलाफ गाली गलौज करने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।

कुलविंदर सिंह किंदा के एक समर्थक सुखमीत सिंह ने पुलिस में यह तहरीर दी है कि यशपाल आर्य उनके बेटे संजीव आर्य तथा अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की तथा उनकी पगड़ी भी उतारी। इसी मामले में उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उनके पुत्र संजीव आर्य समेत 24 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की रात हुई इस मुठभेड़ में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

इस मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू का कहना है कि यह सब एक राजनीतिक षड्यंत्र हैं उनका कहना है कि यशपाल आर्य उनके बेटे संजीव आर्य और अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश की जा रही हैं मामला पानी की तरह साफ है यह बात सभी जानते हैं कि मंत्री पर किसने हमला किया वह किसने उन्हें बचाया। मगर फिर भी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है।तथा इस मामले में उन्होंने भाजपा सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा अब तानाशाही सरकार का रूप ले रही है,यदि यह झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस के इस तरह के बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान ही कार्य करता है झूठे मुकदमे कांग्रेस सरकार दर्ज करवाती हैं, भाजपा कानून को हमेशा न्याय के रास्ते पर चलना ही सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने कार्य के प्रति ईमानदार हैं तथा पुलिस को उसका काम करने दिया जाए। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, उनके बेटे संजीव आर्य, केलाखेड़ा के पूर्व चेयरमैन हामिद अली, डीके जोशी, रजत भंडारी, बहादुर भंडारी, हरमिंदर सिंह, जगप्रीत सिंह, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला समेत 24 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।