अल्मोड़ा – इस दिन आयोजित होगा आजीविका महोत्सव, डीएम वंदना सिंह ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

दिसंबर माह में प्रस्तावित आजीविका महोत्सव दिनांक 8 व 9 दिसंबर को हवालबाग में आयोजित होगा| यह महोत्सव आजीविका संर्वद्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है| इस महोत्सव में विकास से संबंधित विभागों द्वारा कार्यशाला सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी|


कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की और विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी| विभिन्न कार्यशालाओं के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित 50-50 लाभार्थियों व किसानों की सूची दो-तीन दिन में तैयार कर ले| महोत्सव के दोनों दिन कार्यशालाएं आयोजित होंगी| इसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित कार्यशालाओं के लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाए जिससे इस महोत्सव की सार्थकता सिद्ध हो सके|

इस महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल व उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी होगा| इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जनपद में अच्छा काम कर रहे हैं एनजीओ आदि के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के लिए पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया है|


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे के अलावा सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे|