बड़ी खबर:- मुख्यमंत्री के लिए इस विधायक का इस्तीफा, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर पुष्कर सिंह धामी की दोबारा ताजपोशी के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि आखिर मुख्यमंत्री किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे हालांकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि मुख्यमंत्री चंपावत सीट से अपना उप चुनाव लड़ेंगे।

Advertisements

खबर है कि चंपावत से लगातार दो बार के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भाजपा संगठन को अपना इस्तीफा दे दिया है जल्द ही वे विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं

इसके बाद से उत्तराखंड में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है, कैलाश गहतोड़ पहले विधायक थे जिन्होंने मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी,

क्या कहते हैं समीकरण:- चंपावत विधानसभा मुख्यमंत्री की पारंपरिक सीट रही खटीमा से लगी हुई सीट है तथा चंपावत जिला बनने से पूर्व इसका कुछ हिस्सा पिथौरागढ़ तो कुछ खटीमा विधानसभा में आता था, इसलिए माना जा रहा है कि यह चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए आसान रहने वाला है।