बड़ी खबर -: दिन दहाड़े बच्चा चोरी का मामला, 7 महीने के मासूम को चुराकर ले गई महिला

7 महीने का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आ रहा है| यहां हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के 7 महीने का बच्चा चोरी हो गया| बच्चा चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है| मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है|

Advertisements


एसएसपी अजय सिंह ने कई टीमें गठित करते हुए बच्चे की बरामदगी और आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं|
कहां जा रहा है कि पुलिस के हाथ कोई सुराग लगा है जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंच सकती है|
मिली जानकारी के मुताबिक, मंजू निवासी चंडीघाट भिक्षावृत्ति कर परिवार चलती है| रविवार की दोपहर भीख मांगते समय उसे एक महिला मिली उसने बातचीत करते हुए लालच दिया और 40 रुपये थमते हुए आटा लेने के लिए भेज दिया, जबकि बच्चे को उसके ही पास छोड़ जाने के लिए कहा| इस बीच महिला उसके सात महीने के बेटे शिव को लेकर फरार हो गई| मंजू आटा लेकर वापस आई तो बेटा और महिला दोनों ही गायब थे| उसने खुद महिला और उसके बच्चे की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका| इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई| जिसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने विभिन्न पुलिस टीमें गठित करते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी है|
पुलिस का कहना है कि जल्द बच्चे को बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा| आसपास के सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग की जा रही है|