बड़ी खबर -: कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना पर मिलने वाले मुआवजे में बदलाव

देहरादून| सरकार ने कृषि कार्य में किसानों के साथ होने वाली दुर्घटना पर मुआवजे में बढ़ोतरी कर दी है|

Advertisements


अब दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजे में 50 हजार की बढ़ोतरी की गई है|
किसानों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है|
कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 35वीं बैठक में किसानों के हित में कई फैसले हुए|
बता दें कि दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर पहले बोर्ड के माध्यम से एक लाख मुआवजा दिया जाता था| अब इसे बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिया गया है| दुर्घटना से दोनों हाथ या दोनों पैर या फिर एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग होने पर मुआवजे को 60 हजार से बढ़ाकर एक लाख और एक अंग से दिव्यांग होने पर मुआवजे को 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने का निर्णय लिया गया|