बड़ी खबर :- भाजपा को उत्तराखंड में लग सकता है तगड़ा झटका, यह दो नेता दिल्ली रवाना

उत्तराखंड में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि सरकार के कद्दावर नेता दिल्ली रवाना हो चुके है वह जल्द ही भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं, स्थानीय स्तर पर कई न्यूज़ एजेंसी यों का दावा है कि हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा दिल्ली रवाना हो चुके हैं और वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं यदि ऐसा होता है तो यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

Advertisements

हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबर बीते लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं, उमेश शर्मा काऊ भी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं हालांकि कुर्मांचल अखबार उक्त खबर की पुष्टि नहीं करता कौन किस दल में जाएगा कौन किस दल से आएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा पर इतना तो तय है की 2022 आते-आते उत्तराखंड के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल चुके होंगे।