किसान दिवस पर अल्मोड़ा की दुर्गा देवी को लिया गया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा शुक्रवार को महिला किसान दिवस मनाया गया जिसमें गल्लीबस्युरा की काश्तकार दुर्गा देवी को संस्थान द्वारा सम्मान दिया गया श्रीमती दुर्गा देवी द्वारा पारंपरिक फसलों के संरक्षण में योगदान दिया गया जिसके लिए उन्हें संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत द्वारा लघु कृषि यंत्र श्रीमती दुर्गा देवी जी को दिए गए महिला दिवस की शुरुआत 2016 से की गई थी इसका मुख्य उद्देश्य यह था की महिलाएं कृषि क्षेत्र में अपना योगदान दें और इस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा सके किसान महिला दिवस मनाया जाता है

महिला किसान दिवस के अवसर पर डॉ प्रियंका भारती द्वारा महिलाओं से महिला सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों को लेकर बात की गई तथा आशा कुमारी द्वारा महिलाओं को उनके खानपान से संबंधित जानकारी दी गई संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत द्वारा उनके अधिकारों को लेकर उन्हें प्रेरित किया गया डॉ अनुराधा भारती द्वारा इस कार्यक्रम का समन्वय किया गया खबर के मुताबिक पता चला है कि इस कार्यक्रम में 38 से अधिक कृषि महिलाएं शामिल हुई थी।