बड़ी खबर -: बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी भीषण आग, दो की दर्दनाक मौत

दिवाली की रात झारखंड की राजधानी रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में भीषण आग लगने से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई| दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है|

Advertisements


घटना दिवाली की देर रात की है| मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी|
पुलिस के मुताबिक दीपावली की रात दोनों बस में दिए जलाकर सो गए| जिसके बाद हवा के झोंके की वजह से चिंगारी निकली और देखते ही देखते बस में आग पकड़ ली| दोनों चाह कर भी बस से बाहर नहीं आ पाई और मौके पर दोनों की जलकर मौत हो गई| फिलहाल खादगढ़ा टीओपी मामले की जांच कर रही है|