दिवाली से पहले यूपी सरकार ने जनता को दिया यह बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले जनता को बड़ा तोहफा दिया है। बता दे कि उज्ज्वला योजना रसोई गैस कनेक्शन धारकों को मुफ्त सिलेंडर देने का निर्णय लिया गया है जिससे 2,46,000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और इन उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जल्द सिलेंडर लेने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी भेजी जाएगी।

Advertisements

बता दे कि उज्जवला उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 266 रुपए की सब्सिडी मिलती है तथा अब दिवाली के तोहफे के रूप में इन्हें मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई योजना के अनुसार सरकार ने 9 करोड़ 60 लाख कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए हैं और सिलेंडर की पहली रिफीलिंग भी इसमें मुफ्त की गई इसके अलावा सरकार इस योजना के तहत गैस चूल्हा भी फ्री में देती है और अब उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले जनता को तोहफे के रूप में मुफ्त सिलेंडर दिया है।

Recent Posts