बागेश्वर – विकास भवन परिसर में खुली नमन स्वयं सहायता समूह की कैंटीन

बागेश्वर । विकास भवन परिसर में सोमवार को एक नई कैंटीन का उद्घाटन किया गया, जिसका संचालन नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी आशीष भटगांई, प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया और विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास व अन्य ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisements


इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगई ने नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा विकास भवन में दूर-दराज से लोग आते हैं और मुझे विश्वास है कि उन्हें इस कैंटीन का लाभ अवश्य मिलेगा। जिलाधिकारी ने इसे आय सृजन का एक अच्छा माध्यम भी बताया और भविष्य में स्वयं सहायता समूहों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाएं स्वच्छता और सभी मानकों का ध्यान रखेंगी। उन्होंने कहा कि छोटे प्रयासों से ही आगे बढ़ा जा सकता है और आय अर्जित की जा सकती है।
नमन स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लीला आर्या ने बताया कि कैंटीन का संचालन समूह की सभी महिलाएं मिलकर करेंगी। उन्होंने जानकारी दी कि यहां पहाड़ी उत्पादों के साथ-साथ चाय और नाश्ते की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर चेयरमैन रेडक्रॉस इंद्र सिंह फर्स्वाण, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय, समूह की कोषाध्यक्ष रीना देवी, गंगा देवी, गोपा देवी, ममता आर्या, सोनी देवी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और समूह की सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं।