बागेश्वर:- सोशल मीडिया में महिलाओं पर कर रहा था अभद्र टिप्पणी….. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां महिलाओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपित सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां कर रहा था और भ्रामक प्रचार कर रहा था जिसके खिलाफ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस और एसओजी की टीम ने लगातार फरार चल रहे आरोपित को बीते 4 अगस्त की शाम थाना बैजनाथ क्षेत्र में विश्रामगृह के सामने से गिरफ्तार किया है। कपकोट में इस मामले को लेकर तहरीर दी गई थी। जगदीश गोस्वामी नामक व्यक्ति ने एक महिला को बदनाम करने की नीयत से उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया साइट पर वीडियो अपलोड किए थे और दूसरे मामले में धर्मेंद्र सिंह दानू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी विधायक को बदनाम करने और उनकी छवि को धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर रहा था इसके बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply