
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आरोग्य मंदिरों का संचालन किया जाएगा इससे पहले इनका संचालन देहरादून ,हरिद्वार जैसे मैदानी निकायों में हो रहा था मगर अब पहाड़ के निकायों में इनका संचालन किया जाएगा इसके लिए पहले शहरी विकास विभाग पुनर्निर्धारण करेगा। ब्रिडकुल के साथ जल्द ही इसका अनुबंध होगा। अभी तक आरोग्य मंदिरों का संचालन मैदानी निकायों में हो रहा था जहां पहले ही स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद है शहरी विकास विभाग ने तय किया है कि इन आरोग्य मंदिरों को प्रदेश के उन पर्वतीय नगर निकायों तक पहुंचाया जाएगा जहां पर अपेक्षाकृत स्वास्थ्य सुविधाएं कम है उत्तराखंड के 114 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन अब इन पर्वतीय निकायों में होगा और इसके लिए शासन स्तर से निकायों के हिसाब से पुनर्निर्धारण किया जाएगा।
Advertisements


