
बागेश्वर। जिले में एसओजी और कपकोट पुलिस को संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए टीम ने 2.162 किलो चरस के साथ तस्कर को दबोचा है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। एसपी के निर्देशों पर एसओजी और कपकोट थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में पुलिस टीम बीते रविवार को कपकोट थाना क्षेत्र के गोलना इलाके में गश्त पर थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर महादेव पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई पूछताछ में उसने अपना नाम पदम सिंह निवासी ग्राम बैछम बताया संदिग्ध प्रतीत होने के बाद पुलिस ने तलाशी ली इसके बाद आरोपी के कब्जे से 2.162 किलो अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।





