बागेश्वर -धार्मिक आस्था एवं शहीदों के नाम किशन मलड़ा ने बागेश्वर में स्थापित किया अमर शहीद वन

बागेश्वर । अपनी प्रकृति अपनी धरोहर देश के महान वीर शहीदों के नाम उनकी शौर्यगाथा को सदा- सदा बनाये रखने हेतु देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा द्वारा वृहद वृक्षारोपण कुंती गघेरे एवं दुँगाड नाले के आस- पास बाँस, रिंगाल्, पीपल, पाकड़, गुलबहार,आम,सुबबूल, बाज, शहतूत, निरगुंडी आदि विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपड़ किया गया एवं कारगिल शहीद राम सिंह बोरा की धर्मपत्नी जानकी बोरा को दो पौधे चंदन के उनकी स्मृति पर गरुड़ क्षेत्र में रोपित करने के लिए भेंट किये गए।
विदित हो कि काँडा सड़क चौडीकरण कार्य से आबादी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा आने वाले समय में न हो इसके लिए वन क्षेत्र अधिकारी श्याम सिंह करायत चंदन सिंह टगनिया, प्रियंका देवराड़ी, गीता तिवारी, दीपा भंडारी, ममता, भजन सिंह, हेमंत सिंह,चंदन राम,सीमा खेतवाल,रोहणीजोशी,मनिषा, लक्ष्मी, अजय थापा,किशोर चंद्र,महेश बलसुनि,सुधीर कुमार, रामदेव,जगदीश कनवाल,दीपक जोशी, शंकर राम,मोहित गोस्वामी देश दीपक,जीवन चंद्र जोशी, राजेंद्र पूना,डा जितेंद्र तेवारी,अर्जुन गड़िया, आनंद भंडारी,रमेश पर्वतीय आदि मौजूद रहे । धार्मिक आस्था की दृष्टि से पर्यावरण संरक्षण में विशेष सहयोग आशीर्वाद के लिए किशन मलड़ा ने बताया कि इस क्षेत्र में शहीदों के नाम वर्ष, 2004-5 में शहीद शांति वन की स्थापना की गई जगह-जगह लघु वनों की स्थापना,जल संरक्षण कार्य के लिए चाल- खाल,खनतियों का निर्माण किया जाता रहा है जिससेआज जल संबर्धन, हरियाली फैली हुई है ।जबकि उस समय अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण आज समस्त क्षेत्र को माँ कोटगाड़ी – भगवती के नाम देश के शहीदों को सर्व सहमति से समर्पित किया गया । सभी से अपील कि गई किसी भी प्रजाति के पौधों को हानि पहुँचाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ माँ भगवती स्वयं विचार करेंगी ।

Advertisements

Leave a Reply