बागेश्वर- 2 दिन पहले बारिश ने रोकी थी राह…… प्रचार के लिए सीएम धामी आज पहुंचेंगे कपकोट

कपकोट। बीते 2 दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपकोट में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए जाने वाले थे मगर बारिश ने उनकी राह रोक दी थी लेकिन आज दिनांक 30 जनवरी 2022 को रविवार के दिन मुख्यमंत्री डोर टू डोर प्रचार के लिए कपकोट पहुंचेंगे। वहां पहुंचने के बाद सीएम द्वारा चुनाव की समीक्षा भी की जाएगी। तथा भाजपा के कपकोट से चुनावी मैदान में उतर रहे प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के साथ मुख्यमंत्री डोर टू डोर प्रचार करके उनके लिए वोट मांगेंगे। ना सिर्फ प्रचार बल्कि सीएम यहां पर रूठे हुए नेताओं को भी मनाएंगे तथा उनके साथ बातचीत कर मनमुटाव दूर करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग 11:00 बजे तक यहां पहुंचने वाले हैं।

Advertisements

Recent Posts