विधानसभा चुनाव :- अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, एकजुट होकर चुनाव मेंजुटने का आवाह्न

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी 14 फरवरी को मतदान होना है इसी के मद्देनजर सभी दल प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दावेदारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की घोषणा की जबकि कांग्रेस ने बीती रात अपनी पहली सूची में 53 दावेदारों की घोषणा की है।

Advertisements

अल्मोड़ा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने आज शैलेश होटल मैं विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला जिले के प्रवासी सह प्रभारी और दिल्ली भाजपा के कद्दावर नेता रवि नेगी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरनानी पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ख्याली पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट विभाग संयोजक मनीष बिष्ट विभाग सह संयोजक रवि कुमार प्रभारी सोमेश्वर नवीन भट्ट जिला महामंत्री भाजयुमो सौरभ वर्मा, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश महासचिव अमित बिष्ट भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदर मटियानी भारतीय जनता महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत, रेखा आर्य चंपा पांडे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षत पांडे, पूर्व छात्र संघ उपसचिव चंदन बहुगुणा, वरुण कपकोटी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे|

अपने संबोधन के दौरान कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अल्मोड़ा विधानसभा में फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लड रहा है, और इसीलिए हर कार्यकर्ता को पूरी मेहनत से प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करना होगा।