एशिया कप 2023:- भारत ने 50 रन में श्रीलंका को किया पवेलियन रवाना……. मोहम्मद सिराज ने दिखाया कमाल

एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने कमाल कर दिखाया है। बता दे कि भारतीय टीम ने 50 रन पर श्रीलंका को पवेलियन रवाना कर दिया और एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने कमाल ही कर दिया। बता दे कि भारत के लिए सिराज ने 6 विकेट लिए और एक ओवर में चार विकेट चटकाने का कारनामा भी उन्होंने किया। वे पहले भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने एक ओवर में चार विकेट लिए हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या की गेंद के जादू से श्रीलंकाई बल्लेबाज बच नहीं पाए एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisements

बता दे कि भारत ने 6 ओवर में जीत दर्ज करके श्रीलंका के साथ 23 साल पुराना हिसाब बराबर किया है। 2000 में ट्राई सीरीज फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारतीय टीम को सिर्फ 54 रन पर ढेर किया था जिसका बदला भारत ने ले लिया है और यदि टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल को शामिल करें तो यह सबसे छोटा स्कोर होगा इससे पहले 2017 डेजर्ट कप फाइनल में आयरलैंड को अफगानिस्तान ने सबसे कम 71 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना किया था।