अंकिता हत्याकांड -: पूर्व सीएम के इस बयान ने वीआईपी के नाम को लेकर बढ़ाई हलचल

देहरादून| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिस वीआईपी का जिक्र किया गया था, वह कौन है? उत्तराखंड की जनता उसके बारे में जानना चाहती है|

Advertisements


उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि यह दरमियानी कद का व्यक्ति है| उसके साथ पुलिस स्कॉट और कुछ बाउंसर थे|
उन्होंने कहा अंकिता को वीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अपनी जान देकर चुकाना पड़ा, लेकिन यह वीआईपी कौन है अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया है| उत्तराखंड का व देश का हर व्यक्ति इस नाम को जानना चाहता है| प्रदेश की जनता यह भी जानना चाहती है कि सरकार ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है| कोई तो उस व्यक्ति के बारे में बताएं| जिस वीआईपी का जिक्र अंकिता ने अपने मैसेज में किया है| अभी तक पुलिस को उसका नाम पता नहीं चल पाया है या फिर किसी दबाव में नाम सामने नहीं लाया जा रहा है| यह सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है|