रुद्रप्रयाग में अमित शाह ने किया भारतीय जनता पार्टी का प्रचार……. जानिए क्या बोले गृहमंत्री

आज दिनांक 28 जनवरी 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भरत चौधरी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे । रुद्रप्रयाग पहुंचकर सबसे पहले अमित शाह ने रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन किए तथा वहां पर पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के पक्ष में प्रचार किया। तथा बीजेपी के पक्ष में वोट मांगा।

Advertisements

उसके बाद गृहमंत्री ने पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही देश के वीर सैनिकों का हित चाहा है। तथा उन्होंने यह भी कहा कि कई सालों से उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में थी मगर फिर भी वह उतना विकास नहीं कर पाई जितना भाजपा ने सिर्फ कुछ ही सालों में कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के निर्माण के विरुद्ध थी मगर अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग राज्य का निर्माण कर उत्तराखंड बनाया। तथा साथ में अमित शाह ने लोगों से भाजपा के हित में मतदान करने की अपील की।

Recent Posts