
उत्तराखंड राज्य में अगले 5 दिन तक मानसून रफ्तार पकड़ेगा अगले 5 दिन राज्य में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा आज 29 अगस्त से आगामी 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और इस दौरान बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी ,पौड़ी, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ,चंपावत ,उधम सिंह नगर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है और 2 सितंबर तक राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश का अनुमान है। विभाग द्वारा भारी बारिश के चलते भूस्खलन चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान सड़के और राजमार्ग हो सकते हैं तथा निचले इलाकों में जल भराव और नदी नालों में फ्लैश फ्लड का खतरा है इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।


