अल्मोड़ा:- जिले में बूदाबादी और तेज हवाओं के बाद गिरा तापमान…. जानिए कितनी हुई गिरावट

अल्मोड़ा। जिले में बीते शनिवार को आसमान में तेज काले घने बादल छा गए इसके बाद बूदाबादी हुई और तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। जिले में मौसम ने अचानक से दोपहर बाद करवट बदल ली और मुख्यालय के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी हल्की बूदाबादी के साथ तेज हवाएं चली। इसके बाद तापमान में 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर ,ब्लोअर और गर्म कपड़ों का सहारा भी लिया।

Advertisements

बता दें कि जिले में धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा था मगर अचानक से मौसम खराब होने से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा और चटख धूप खिली मगर दोपहर के बाद अचानक से मौसम बदलने लगा और आसमान में काले घने बादल छाने लगे तथा बूदाबादी और तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। बाजार में भी सूनसानी छा गई और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था।