अल्मोड़ा -: बारातियों की जान जोखिम में डालकर नशे में चला रहा था वाहन, आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा| पांच बारातियों की जान जोखिम में डालकर एक चालक नशे में वाहन चला रहा था| इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया| कार में सवार पांचों बारातियों को अन्य वाहनों से भेजा गया|


बताते चले कि पुलिस ने लोधिया में चेकिंग अभियान के दौरान बारात में शामिल एक कार को रोका तो चालक राजेंद्र सिंह जीना निवासी मौना नैनीताल नशे में मिला| पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया| वाहन में सवार 5 बारातियों को अन्य वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया|
इसके अलावा नगर के केएमओयू स्टेशन में मुखानी हल्द्वानी निवासी चिरंजीव पांडे नशे में धुत होकर बुलेट को तेज रफ्तार दौड़ा रहा था| उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुलेट सीज कर दी|
एसएसपी प्रदीप राय ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा|