अल्मोड़ा :- घर वापसी पर पूर्व पालिका अध्यक्ष जोशी का भव्य स्वागत

अल्मोड़ा कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस में घर वापसी कर चुकी अल्मोड़ा नगर पालिका की पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी का आज यहां कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने शॉल पहना कर शोभा जोशी का स्वागत किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडे ने कहा कि श्रीमती जोशी के संगठन में वापसी से पार्टी को पुनः मजबूती मिली है वही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में शोभा जोशी की घर वापसी का कांग्रेस को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा ‌।

वही शोभा जोशी ने कहा कि कांग्रेस उनका परिवार है और व संगठन की मजबूती के लिए प्रयास जारी रखेंगी, कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला युद्ध प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे जिला सचिव दीपांशु पांडे संजय दुर्गापाल तारा तिवारी पुष्पा पांडे उज्जवल जोशी राजीव कर्नाटक समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।