Almora- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में हुई नियुक्ति को लेकर आज दिनांक 30 सितंबर 2022 को शुक्रवार के दिन गोपाल भट्ट द्वारा प्रेस वार्ता की गई। उनका कहना था कि किन मानकों के आधार पर विश्विद्यालय में नियुक्तियां हुई हैं। कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशाशान सार्वजनिक करे मानक और कहा अपने चहेतो को नियुक्ति दी गई हैं जिसको लेकर हम आखरी तक लड़ाई लड़ेंगे। उनका कहना था कि लगातार इस प्रकार बिना किसी अखबार में दिए बिना नियुक्ति देना इनकी मंशाओ पर सवाल उठाता है।

Advertisements

उन्होंने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि आगे आए और साथ आए कब तक ये सब चलेगा लिस्ट देख सकते हैं। बड़े- बड़े नेताओं और कालेज प्रशासन में बैठे लोगो के अपने लोग हैं.
इसमें निर्वाचित एनएसयूआई प्रदेश महासचिव /राष्ट्रीय सयोजक गोपाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पवन महरा,
विक्रम सिंह, दीप्ति बनौला, निशा ,रोहन भंडारी, पंकज जोशी, मोहित भट्ट, बसंत बिनवाल ,मनोज कुमार, नवीन कुमार, प्रशांत उज्जेनवाल, वसंत चौहान, गोविंद सिंह, निर्मल सिंह बिष्ट, रितिक बिष्ट, अजय अधिकारी, दीपक जोशी ,गोलू सतवाल, राहुल खोलिया, सुधांशु रौतेला आदि युवा शामिल रहे।

One thought on “Almora- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Comments are closed.