
अल्मोड़ा। दि० 8 सितम्बर 2026 को CAPF पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ब्लाक भैंसियाछाना, जिला -अल्मोड़ा की मीटिंग DC/ TTBP तारादत्त शर्मा Retd. की अध्यक्षता में धौलछीना ब्लाक सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विशिष्ट अतिथि DC/ BSF DS बोरा Retd. पूर्व अध्यक्ष CAPF जिला नैनीताल के अतिरिक्त रणजीत सिंह ब्लाक अध्यक्ष भैंसियाछाना, पूरन चन्द्र जोशी ब्लाक अध्यक्ष चौखुटिया, रूप सिंह, मदन मोहन , एवं कार्यकरिणी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे, मीटिंग में मुख्य रूप से जिला कल्याण बोर्ड, OPS, OROP, शहीद दर्जा, CAPF स्पेशल पे, CAPF झंडा कोष, CLMS रजिस्ट्रेशन आदि विषयों पर जोरदार चर्चा हुई । अन्त में अध्यक्ष ने व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर, सभी सदस्यों का धन्यवाद करके सभा का समापन किया, फिर सभी सदस्यों ने साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया ।



