अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा 10/09/2026 को ” देव भूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का अभियान ” अभियान के तहत अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांडानौला में स्वास्थ विभाग धौलादेवी के सहयोग से स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, छात्र छात्राओं आदि का स्वस्थ परीक्षण किया गया व दवाइयाँ वितरित किये गए एवं टी. बी. मुक्त भारत अभियान की जानकारी व टी.बी. के लक्षण,उपचार व सरकार द्वारा कार्यक्रम में दी जा रही योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण- पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007, बच्चों की कानूनी जिम्मेदारी,चिकित्सा सुविधाओं,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी से डॉक्टर हरीश पांडे की टीम एएनएम नेहा पाठक अधिकार मित्र विजय कुमार टम्टा उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply