
अल्मोड़ा| मेडिकल कॉलेज में अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी होने लगी है| मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से मरीज की नाक का ऑपरेशन किया गया| सुविधा बढ़ने से क्षेत्र के मरीजों को लाभ होगा| अस्पताल में तैनात ईएनटी सर्जन अमित आर्या ने बताया कि ताड़ीखेत ब्लाक के एक मरीज नाक में मस्से से परेशान थी| मरीज का अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया| पहली बार दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया| इधर यहां दूरबीन विधि से ऑपरेशन से मरीजों ने राहत की सांस ली है|

