अल्मोड़ा :- सोमेश्वर में पिरूल लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, हायर सेंटर रेफर

पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है| जानवरों के साथ-साथ गुलदार ने कई इंसानों को भी अभी तक अपना निवाला बना लिया है| एक बार फिर एक महिला को गुलदार ने गंभीर रूप से जख्मी बना दिया है| अब महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है|

जानकारी के अनुसार चनौदा में भुंगा निवासी कला देवी 65 वर्ष जंगल में पीरुल लेने गई थी, इसी दौरान गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया| कला देवी के जोर-जोर से चिल्लाने पर गुलदार ने उसे छोड़ दिया, और वहां से भाग गया| कला देवी का शोर सुनकर साथ में आई महिलाएं मौके पर वहां पहुंची, कला देवी की हालत देखकर उन्हें तुरंत उपचार के लिए सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| यहां महिलाओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| क्षेत्र में गुलदार से भयभीत लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है| साथ ही घायल महिला को मुआवजा देने की बात भी कही है|