अल्मोड़ा:- जारी हुई अंतिम मतदाता सूची…. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है और मतदाता 949 मतदाता केंद्रों में इसे देख सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की 6 विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है और यह सूची 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई है। अंतिम मतदाता सूची द्वाराहाट, सल्ट, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम तहसील और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय इसके अलावा बीएलओ के पास भी सूची रखी गई है तथा मतदाताओं से अपील की गई है कि वह अपनी व अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम सूची में जांच ले तथा नाम छूटने या गलती होने या किसी तरह का संशोधन करने के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क भी किया जा सकता है।

Advertisements

Leave a Reply