
मरचूला- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग- 309 पर दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से ठोका जिससे कि युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सल्ट ब्लॉक के खलपाटी गांव निवासी गौरव उम्र 23 वर्ष अपने साथी पुष्कर के साथ बाइक से अजोली से रामनगर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया उनकी बाइक को गढ़वाल मोटर्स की बस ने पीछे से ठोक दिया और टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गौरव की मौत हो गई जबकि पुष्कर छिटककर सड़क के किनारे जा गिरा जिससे कि उसकी जान बच गई और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य राहगीरों में भी अफरा- तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने सूचना मिलते ही भत्रौजखान पुलिस को बताया जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इस हादसे के बाद गौरव के घर में मातम छाया हुआ है और पुष्कर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।





