अल्मोड़ा (ब्रेकिंग) -: यहां व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

अल्मोड़ा| सिकुड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है| कहा जा रहा है कि शख्स कल से गायब था| इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में इसकी सूचना दी थी|


व्यक्ति बिरोड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है| कोतवाल अरुण कुमार की ओर से कहा गया है कि सिकुड़ा में शव मिलने की सूचना मिली है| मौके पर जाने के बाद ही घटना से संबंधित अधिक जानकारी मिल सकेगी|