Almora (ब्रेकिंग) -: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

अल्मोड़ा| लंबे समय के इंतजार के बाद आज सोबन सिंह जिला विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को प्रभारी कुलपति मिल गया है|


शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है| वर्तमान में वह निदेशक शोध एवं प्रसार का कार्यभार देख रहे हैं|
बता दें कि पूर्व कुलपति के 4 नवंबर 2022 को इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त था| छात्र भी लगातार नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर मांग कर रहे थे|