
अल्मोड़ा। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। बता दें कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। आज रविवार को भाजपा पार्टी दफ्तर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती और भाषा का संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा बात कही गई।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती, अपनी भाषा का संरक्षण करने के लिए उन व्यक्तियों से बात की है जो इस मुहिम में लगे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी और कहा कि जनता तक इन्हें पहुंचाया जाए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, ललित दोसाद, मनोज वर्मा ,संजय डालाकोटी, दिनेश खुल्बे, अमित साह, अर्जुन बिष्ट,राजा खान, मुस्तकीम मलिक आदि मौजूद रहे।

