अल्मोड़ा:- महिला के साथ पति ने की मारपीट……. मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पति ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisements

महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। तिलाड़ी निवासी सीता देवी का कहना है कि बीते शनिवार को बच्चों के बीच विवाद हो गया और जब उसने बच्चों को डांटा तो पति दीवान ने मारपीट शुरू कर दी और बड़ी बेटी के समझाने पर भी वह नहीं माना तथा पत्थर उठाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाते हुए कार्यवाही की मांग करी है। मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।