अल्मोडा :- राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन, भारतेंदु अध्यक्ष तो दिनेश और मीनाक्षी बने उपाध्यक्ष

अल्मोड़ा। यहां राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन कल दिनांक 16 सितंबर 2022 को संपन्न हुआ| जिसमें भारतेंदु जोशी राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तो डॉ. दिनेश पंत और मीनाक्षी जोशी उपाध्यक्ष बने| इसके अलावा भूपाल सिंह चिलवाल मंत्री जबकि कैलाश सिंह रावत, अजरा परवीन संयुक्त मंत्री, मदन सिंह भंडारी और रैना अधिकारी संगठन मंत्री तो जीवन सिंह नेगी आय-व्यय निरीक्षक चुने गए|

Advertisements


अध्यक्ष पद पर भारतेंदु जोशी को 911 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी हीरा सिंह बोरा को 507 वोट मिले|
उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में जगदीश पांडे को 448,डॉ दिनेश चंद्र पंत को 587 तथा बिशन सिंह अधिकारी को 367 वोट मिले|
महिला उपाध्यक्ष पद पर तनुजा उप्रेती को 517 जबकि मीनाक्षी जोशी को 865 वोट मिले|
जिला मंत्री पद पर कुलदीप कुमार जोशी को 589 जबकि भूपाल सिंह को 823 वोट मिले| संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत को 818 जबकि प्रवेश चंद्र जोशी को 517 वोट मिले| इसके अलावा संगठन मंत्री के पद पर प्रकाश चंद्र भट्ट को 669 मत जबकि मदन सिंह भंडारी को 725 वोट मिले|