अल्मोड़ा:- नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

नेहरू युवा केंद्र, खेल मंत्रालय, भारत सरकार, अल्मोड़ा द्वारा टैक्सी स्टैंड तिराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक इंस्पेक्टर दरबान सिंह मेहता ने किया। उन्होंने बताया कि
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलिंटियो ने
इस अभियान में उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, और सुरक्षित वाहन चलाने के उपायों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 19 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा। वॉलिंटियर संदीप सिंह नयाल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह माहरा, भावना पांडे, जगदीश बिष्ट, कंचन,आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद भी नेहरू युवा केंद्र द्वारा दिया गया।