आखिर क्या रही वजह कि रेखा आर्य को दोबारा मिल गया सोमेश्वर का टिकट

आज दिनांक 20 जनवरी 2022 को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें बीजेपी ने 59 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। जिसमें से एक नाम रेखा आर्य का भी शामिल है। रेखा आर्य को सोमेश्वर से दोबारा बिना किसी परेशानी के टिकट मिल गया है इसकी कई वजह है जैसे रेखा आर्य का सोमेश्वर से कोई दूसरा टक्कर का प्रत्याशी नहीं है।

Advertisements

उन्होंने 2003 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सोमेश्वर से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था। उसके बाद 2012 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़कर वे दूसरे नंबर पर रही। उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गई और 2014 में उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा से उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव होने से पहले ही वे बीजेपी में शामिल हो गई और बीजेपी के टिकट से वे विधानसभा पहुंची। बीजेपी ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया। रेखा आर्य के धनबल और संगठन में मजबूत पकड़ ने भी उन्हें दोबारा बिना किसी परेशानी के टिकट दिलाने में मदद की।