
नई दिल्ली| कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर का असर लगभग खत्म हो गया है हर रोज मामलों में कमी देखने को मिल रही है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है| जिसके अनुसार 3 महीने बाद मंगलवार को कोरोनावायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं| बीते 24 घंटों में 6915 नए मामले दर्ज हुए हैं| बताते चले कि इससे पहले कोरोना के सबसे कम मामले 27 दिसंबर को सामने आए थे तब 6358 नए मामले मिले थे| स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 180 लोगों की मौत हो गई है इसके अलावा 16864 मरीज ठीक भी हुए हैं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 92,472 हो गई है| अब तक देश में कोरोना से कुल 4,23,24,550 लोग ठीक हो चुके हैं और 5,14,023 लोग कोरोना से गंवा चुके हैं|

