Uttarakhand -: भाजपा का 70 सदस्यीय दल आज लखनऊ के लिए होगा रवाना, उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में जुटेंगे ये भाजपा नेता

देहरादून| उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव अब पूरी तरह शांति से निपट चुकी है| अब यहां के भाजपा नेता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटेंगे| इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की अगुवाई में 70 सदस्यीय दल आज लखनऊ के लिए रवाना होगा| इस दल में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के अलावा पांच विधायक व पूर्व विधायक भी शामिल है| जानकारी के अनुसार सभी प्रमुख कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे| उत्तर प्रदेश जाने वाले मुख्य नेताओं में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, खजानदास, आदेश चौहान, मुकेश कोली, महेश जीना, पूर्व विधायक राम सिंह कैंडा, राजेश जुवांठा शामिल है| अन्य सदस्यों में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी पूर्व दायित्वधारी और विस्तारक है| इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशल भी बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए जल्दी ही उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे| उनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है| इसके अलावा और भी अन्य वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी उत्तर प्रदेश में लगाई जाएगी|