
बीते 14 फरवरी 2022 को मतदान के बाद बीते मंगलवार 15 फरवरी 2022 को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में से किसी ने मुख्यमंत्री को मालाएं पहनाई तो किसी ने गुलाब का फूल दिया पार्टी कार्यालय में बेसब्री से इंतजार कर रहे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफी भव्य स्वागत किया। तथा उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा से देहरादून पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता ने इस बार भी मतदान भाजपा के हित में किया है और भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी।
दरअसल बीते दिन चुनाव होने के कारण पार्टी कार्यालय में कम ही कार्यकर्ता मौजूद थे। तथा कार्यालय में मौजूद मीडिया कर्मियों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत करते हुए अपनी पार्टी की विजय का दावा किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में जलपान भी किया और चुनाव संबंधी विषयों पर चर्चा भी की।
