
नई दिल्ली| कोरोना के मामलों में आज बीते 24 घंटों में फिर इजाफा देखने को मिला है| बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 71365 नए मामले सामने आए हैं| कल यानी मंगलवार के मुकाबले आज मरीजों की संख्या से 3700 ज्यादा है| कल कोरोना के 67,597 नए मरीज सामने आए थे|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 1217 लोगों की मौत हुई है| इसके अलावा देश में कोरोना के सक्रिय केस घटकर 8,92,828 हो गए हैं| इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1,72,211 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया|
