
देहरादून| उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है| धूप खिलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली है| लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण दुश्वारियां बनी हुई है| मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है| पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार है| मैदानों में कोहरा छाया रह सकता है|
सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है लेकिन दिन में धूप खिलने के कारण ठंड से राहत मिल रही है| सुबह कोहरा और पाला गिरने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है| मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में कमजोर पड़ गया है| जिससे आसमान साफ है और चटक धूप खेल रही है| लेकिन बुधवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है| लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है| और तापमान में इजाफा होने के आसार हैं|
