Uttarakhand:- राज्य में फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं…… बनाए गए परीक्षा केंद्र

उत्तराखंड राज्य में बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी। राज्य के 1270 केंद्रों में यह परीक्षाएं आयोजित होंगी और 146 संवेदनशील केंद्र भी घोषित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिषद के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया और हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। परीक्षाओं के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए राज्य में कुल 1270 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से 146 केंद्रों को संवेदनशील एवं पांच को आति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की सबसे अधिक संख्या हरिद्वार एवं सबसे कम संख्या चंपावत में है। हरिद्वार में सबसे अधिक 48320 और चंपावत में सबसे कम 5277 परीक्षार्थी हैं।

Advertisements

Leave a Reply