
उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है राज्य की 5.23 लाख महिलाओं को ₹10000 की राशि दी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री भरत सिंह चौधरी द्वारा बीते सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया गया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि दी जा रही है, उन्हें बैणी- भुली योजना व स्वयं सहायता समूह के तहत इस योजना का लाभ मिलेगा और यह सहायता राशि महिलाओं को किस्तों में दी जाएगी। दिसंबर में पहली किस्त के रूप में उन्हें ₹10000 दिए जाएंगे जबकि दूसरी किस्त मार्च में दी जाएगी। मंत्री के अनुसार बैणी- भुली योजना प्रदेश की उन महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है जो स्वयं सहायता समूह ग्रामीण, आजीविका मिशन एवं विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर परिवार व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपना रोजगार विकसित करने और उसे आगे बढ़ाने में मदद करना है हालांकि इस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगाएंगे।



