Uttarakhand:- मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात….. दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं का मानदेय

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजनमाताओ के मानदेय में दिसंबर 2026 से होने वाली बढ़ौतरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार के निर्णय का आभार जताया है। प्रतिनिधि मंडलों ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काफी जिम्मेदारियां निभा रही है ऐसे में मानदेय बढ़ाने के निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है और विशेष रूप से ग्रामीण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं सराहनीय है तथा राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान ,सशक्तिकरण एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisements

Leave a Reply