
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन मे अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 16/11/2026 से 22/11/2026 तक *State Wide one Week Intensive Inspection Drive के अनुक्रम में आज दिनांक 19/11/2026 को अनामिका सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, रश्मि भट , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा व अखिलेश चौहान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा व ट्रैफिक पुलिस अल्मोड़ा दिनेश परिहार, तालिक हुसैन, इंदर भण्डारी द्वारा लोधिया चैकपोस्ट अल्मोड़ा व सोमेश्वर में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों को लाने -लें जाने मे लगी बसों, स्कूली वैन, और यात्री वाहनों व बसों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान सभी गाड़िया, स्कूल बसों का आर0सी0, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि का जाँच की गई एवं सम्बंधित विद्यालय के स्कूल वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उक्त अभियान के तहत अल्मोड़ा क्षेत्र मे स्कूल वाहन को मिलाकर कुल 40 वाहनों को चैक किया गया। जिसमें गाडियों में प्रथम उपचार बाॅक्स अथवा निर्धारित दवाएं , स्कूल बसों में ओवरलोडिंग ,वाहन में प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाते हुए व वाहन अग्निशामक यंत्र भी वाहन में वायु प्रदूषण के प्रमाण पत्र की वैधता गई। फिटनेस और परमिट आदि की भी चैकिंग की गई | उक्त चैकिंग अभियान में 18 वाहनों का चालान किया गया व 1 वाहन सीज किया गया।



