
उत्तराखंड राज्य के श्रीनगर गढ़वाल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक स्कूटी खाई में गिर गई। इस दौरान युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। चमधार स्लाइडिंग जोन के पास शनिवार देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इस हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची इसके बाद गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और अभियान के दौरान एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जबकि दूसरा मृत पाया गया दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने दूसरे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया दोनों के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं और स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है।



