
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर मोबाइल की दुकानों में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष हुआ इस दौरान एक युवक की भी मौत हो गई। रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद हो गया जगतपुरा आवास विकास में मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए और इस दौरान जिला अस्पताल में इलाज के चलते नितेश कुमार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा आवास विकास में दिनेश जोहरी और अमन प्रजापति की मोबाइल की दुकान आमने-सामने हैं दोनों के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और शुक्रवार सुबह विवाद काफी बढ़ गया दोनों में मारपीट शुरू हो गई और इस दौरान चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार उर्फ नितेश कुमार पुत्र कमलेश जोहरी पर चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई और अस्पताल परिसर में भी हड़कंप मच गया जिसके बाद भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है और इस मामले में अब आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी।



