
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में 14 लाख रुपए की लूट देखने को मिली है। जमीन का सौदा कर लौट रहे व्यक्ति से बदमाशों ने 14 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के मुताबिक रायवाला के हरिपुर कलां स्थित राणा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सोनी एक प्लॉट के सौदे के सिलसिले में दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपए नगद लेकर लौट रहे थे उनके साथ दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर भी वाहन में सवार थे। दोपहर 3:40 में उनका वाहन इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए युवकों ने वाहन को घेर लिया और मारपीट करते हुए उनसे पैसों से भरा बैग छीन लिया। आरोप है कि हमलावरों ने वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट की और इसी बीच पिछली सीट पर रखा नगदी से भरा बैग उठा लिया तथा मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने तीन नामजद से समेत पांच- छह लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब मामले में आगे की जांच जारी है।



